हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश DJP Gaurav Ya...

    DJP Gaurav Yadav: विदेश में रह रहे पंजाबियों को डीजेपी गौरव यादव का संदेश

    DJP-Gaurav-Yadav

     पंजाब में शांति और कानून, गलतफहमी दूर करें…

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव आज मत्था (DJP Gaurav Yadav) टेकने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शरारती तत्वों को विदेशी ताकतों का समर्थन प्राप्त है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इनका समर्थन कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ऐसे लोगों को पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि वह विदेश में बैठे पंजाबियों को बताना चाहते हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था है। पंजाब में पूरी तरह शांति है। अगर पंजाब के बारे में कोई गलतफहमी है तो उसे दूर कर लें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस कानून के प्रति जवाबदेह है। डीजीपी ने कहा कि जिन्हें कानून की जरूरत है उन्हें खुद को कानून के सामने सरेंडर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कानून की जरूरत होगी, हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here