हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Bijli Bill: घरेलू उपभोक्ता 78 लाख का बिजली बिल देख महिला हैरान

    Fatehabad News
    Bhuna News: घरेलू उपभोक्ता 78 लाख का बिजली बिल देख महिला हैरान

    भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: भूना की खेत ढाणी की रहने वाली लाली देवी को बिजली निगम ने 78 लाख 17 हजार 768 रुपए का बिल भेज दिया। बिल देखकर महिला और उसका परिवार घबरा गया। लाली देवी ने बताया कि वह हर महीने समय पर आॅनलाइन बिल जमा कराती हैं। मार्च महीने का 1009 रुपए का बिल भी उन्होंने 17 अप्रैल को आॅनलाइन जमा कराया था। Fatehabad News

    7 मई को जब उन्होंने अप्रैल महीने का बिल भरने के लिए आॅनलाइन देखा तो उनके होश उड़ गए। बिल में 78 लाख से ज्यादा की रकम बकाया दिखाई गई। महिला ने तुरंत बिजली निगम से संपर्क किया। बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। कंप्यूटर में गड़बड़ी से बिल में लाखों रुपए दिखाए गए। महिला को यह रकम भरने की जरूरत नहीं है। बिल को जल्द ठीक किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया। जहां दिक्कत आई है, उसे दूर किया जाएगा। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– ‘राष्ट्र की एकता व अखंडता को रखें अक्षुण्ण, सैनिकों का बढ़ाए मनोबल’