हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत में गृ...

    सोनीपत में गृहक्लेश ने ले ली 4 साल के मासूम की जान, 2 बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला

    सोनीपत। (सच कहूँ न्यूज) जिले के गांव भटगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। (Domestic Violence) गृहक्लेश के चलते एक महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर गांव के तालाब में कूद गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक महिला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया पर इसी दौरान एक 4 साल के मासूम को बचाने में ग्रामीण नाकाम रहे। क्योंकि उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

    यह भी पढ़ें:– Punjab weather Report: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, किसानों की थम गई सांसें

    आनन-फानन में तालाब में कूदे ग्रामीण | Domestic Violence

    मिली जानकारी के अनुसार भटगांव की सुमन सुबह के करीब 5 बजे घर से लड़ाई झगड़े के चलते अपने दो बच्चों को लेकर गांव के ही तालाब पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इसी दौरान महिला को तालाब में कूदते देख ग्रामीण भी उनको बचाने के लिए आनन-फानन में तालाब में कूद गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे और महिला को बचा लिया। वहीं चार साल के मासूम आदित्य को बचाने में ग्रामीण नाकाम रहे क्योंकि आदित्य पानी में डूब चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है और देखते ही देखते गांव के तालाब पर लोगों का तांता लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और महिला से वारदात के बारे में पूछताछ की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here