हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डॉ. प्रीति या...

    डॉ. प्रीति यादव ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पदभार

    Patiala News
    Patiala News: डॉ. प्रीति यादव ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पदभार

    पुलिस की टुकड़ी ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सलामी दी | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Patiala News: 2014 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने पटियाला की नई डिप्टी कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने शौकत अहमद पारे का स्थान लिया, जिन्हें डीसी बठिंडा के रूप में स्थानांतरित किया गया है। डॉ. प्रीति यादव ने अपना पद संभालने के बाद कहा कि, पटियाला जिला उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि वह पहले भी यहां एडीसी के रूप में काम कर चुकी हैं और वह इस जिले से अच्छी तरह वाकिफ हैं। Patiala News

    डॉ. प्रीति यादव ने जिलेवासियों को जिले में और सुधार के लिए अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया ताकि जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी है या किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित कोई समस्या है तो उसके समाधान के लिए उनका कार्यालय लोगों के लिए हमेशा खुला है। Patiala News

    इससे पहले जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में नई डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव के आगमन पर पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने ‘गार्ड आॅफ आॅनर’ देकर सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पद छोड़ रहे शौकत अहमद पारे को भावभीनी विदाई दी एवं नये उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करने वाली डॉ. प्रीति यादव का स्वागत किया। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा, 29 हजार का काटाक चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here