हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश द्रौपदी मुर्म...

    द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दायर किया

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद भवन जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दायर किया। श्रीमती मुर्मू ठीक 12:30 बजे संसद भवन में राज्यसभा महासचिव के कार्यालय पहुंची और चार सेट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दायर किया। इस मौके पर उनके साथ मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री और अनेक केंद्रीय मंत्री तथा राजग के घटक दलों के नेता भी मौजूद थे। बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस तथा कई अन्य दलों के नेता भी श्रीमती मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री सिंह और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर दर्ज हैं। नामांकन पत्र दायर करने से पहले संसद भवन स्थित पुस्तकालय भवन में पहुंची श्रीमती मुर्मू के साथ अन्य नेताओं ने नामांकन पत्र से संबंधित दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा किया। यहां से सभी प्रस्तावक मोदी के नेतृत्व में श्रीमती मुर्मू के साथ राज्यसभा महासचिव के कार्यालय के लिए रवाना हुए । संसद भवन परिसर पहुंचते ही श्रीमती मुर्मू ने वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here