हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भारतमाला रोड ...

    भारतमाला रोड पर कट न होने से वाहन चालक परेशान

    Hanumangarh News
    भारतमाला रोड पर कट न होने से वाहन चालक परेशान

    जिला कलक्टर से मिले डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब सदस्य | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन शहर के नजदीक से होकर गुजर रही भारत माला रोड पर कोहला गांव के पास कट बनवाने की मांग मुखर होती जा रही है। इस कड़ी में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब सदस्यों ने बुधवार को जिला कलक्टर कानाराम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप भारत माला रोड पर कोहला गांव के पास कट बनवाने की मांग की। क्लब अध्यक्ष राजू रामगढिय़ा के नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण थरेजा, मदन अरोड़ा व कपिल शर्मा ने बताया कि भारत माला परियोजना पर हनुमानगढ़ टाउन के कोहला गांव के पास वाहनों के चढऩे के लिए स्थाई रूप से कट नहीं बना हुआ। अभी अस्थाई रूप से छोटे वाहनों के लिए कट बना हुआ है। Hanumangarh News

    स्थाई रूप से कट न होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कट न बनने के कारण भारी वाहन चालकों को करीब 30 किलोमीटर पीछे चौटाला गांव या इतनी ही दूरी तय करके आगे चौहिलांवाली के पास जाकर भारत माला पर चढऩा पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है क्योंकि आपातकालीन स्थिति में हनुमानगढ़ से बीकानेर जाने के लिए भारत माला के माध्यम से मरीज जल्दी पहुंच सकता है। इस कट के न होने से नागरिक, मरीज, व्यापारी सभी परेशान हैं। क्लब सदस्यों ने जिला कलक्टर से एनएचएआई के अधिकारियों से बैठक कर इस समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास करने की मांग की। Hanumangarh News

    Arvind Kejriwal Arrest News Update: अरविंद केजरीवाल के खुलासे को लेकर पत्नी सुनीता ने दिया बड़ा ब्यान…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here