हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गुलमर्ग में क...

    गुलमर्ग में केबल कार पर गिरा पेड़, 7 की मौत

    Tree, Cable Car, Killed, Accident, Family

     मृतकों में से चार दिल्ली के एक ही परिवार से

    श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के लोकप्रिय स्काई रिसार्ट गुलमर्ग में रोपवे पर एक पेड़ गिर जाने से हुए हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में से चार दिल्ली के एक ही परिवार के हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग गोंदोला रोपवे पर एक पेड़ गिर जाने से केबल कार नीचे गिर गई।

    उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गया था। हादसे के शिकार पांच लोगों में से चार शालीमार बाग, दिल्ली के एक ही परिवार से हैं। उनकी पहचान जयंत अंद्रास्कर, उनकी पत्नी मनशिया अंद्रास्कर और उनकी दो बेटियों अनग्हा तथा जाह्नवी के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अहमद नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई।

    एशिया का सबसे लंबा केबल कार प्रोजेक्ट

    गुलमर्ग गोंडोला एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा ऊंचा रोप-वे है। जो टूरिस्टों को 5 किलोमीटर का हैरतंगेज सफर कराता है। इसे कोंगदुरी पहाड़ी पर करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।