हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशेड़ी युवकों ...

    नशेड़ी युवकों ने महिला और उसके बच्चों पर कुलहाड़ी से किया हमला

    Abohar News
    नशेड़ी युवकों ने महिला और उसके बच्चों पर कुलहाड़ी से किया हमला

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीत नगर (Ajit Nagar) निवासी एक विधवा और उसके तीन बच्चों को मोहल्ले के ही कुछ नशेड़ी किस्म के युवकों ने बीती रात कापों और कुलहाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    उपचाराधीन सुनीता पत्नी स्व. जग्गा सिंह आयु करीब 45 साल ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसकी मौत के बाद वह खुद ठेला चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। मोहल्ले के ही कुछ नशेड़ी युवक अक्सर उसे व उसके बच्चों को परेशान करते हैं, कल रात उसके 17 साल के बेटे सन्नी को कुछ नशेड़ी युवक पीट रहे थे जब वह और उसकी 16 साल की बेटी वीना और 12 साल का बेटा शिवा उसके बचाव में गए तो उक्त युवकों आधा दर्जन युवकों ने उन पर कुलहाड़ी और कापों से हमला कर लहु लुहान कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। Abohar News

    जहां डॉक्टरों के अनुसार सुनीता के सिर में 16 टांके और बाजू पर पर भी 6 से अधिक टांके लगे हैं जबकि उसके बेटे सन्नी के सिर पर 12 टांके लगे हैं। इधर इसी मामले में दूसरे पक्ष के कर्म सिंह व जोगिंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने बताया कि उक्त पहले पक्ष के लोग नशे का कारोबार करते हंै और गत दिनों इन्होंने उनके बेटे अर्श से मारपीट की थी, जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर हमें मारपीट कर घायल कर दिया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– जयपुर में वैश्विक रत्न व्यापार केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here