हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भाजपा शासनकाल...

    भाजपा शासनकाल में किसानों पर कर्ज हुआ दोगुना: दीपेन्द्र

    Due to the BJP rule, the debt on farmers doubled: Dipendra

    रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान किसानो पर जहां कर्ज दोगुना हुआ है, वहीं मंडियों में न तो गेहूं और न सरसो की खरीद हो रही है। भाजपा ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। भाजपा ने सता में आने से पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक लागू नहीं की। आज प्रदेश का किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर है। बिजली, यूरिया किल्लत से परेशान किसान दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर हो गया और किसानों को लाठियों से पीटा गय, आज न केवल प्रदेश का बल्कि पूरे देश का किसान कांग्रेस की सरकार को याद कर रहा है।

    आज प्रदेश का किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर

    कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र हुड्डा बुधवार को गांव डोभ, गद्दी खेडी, बहु जमालपुर, सिंहपुरा, निदाना मेंआयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गांव गद्दी खेडी के ब्लॉक समिति सदस्य विजय कलकल ने अपने सैंकडों समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वहीं गांव बहु जमालपुर के सरपंच जगबीर सिंह एवं बलवान सिंह ने अपने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी जयवीर वाल्मीकि, बलराम दांगी, भीषण दुआ, धर्मबीर पूर्व सरपंच, विजय कलकल, सरपंच जगबीर, बलवान सिंह, मांगेराम ठेकेदार, योगेन्द्र सिंघपुरा मौजूद रहे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।