हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा न्याय चौपाल य...

    न्याय चौपाल यात्रा के दौरान धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए किया आमंत्रित

    Sirsa News
    न्याय चौपाल यात्रा के दौरान धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए किया आमंत्रित

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह व विशाल वर्मा ने ग्रामीणों से किया संवाद

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। न्याय चौपाल यात्रा के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट व प्रवक्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशाल वर्मा मंगलवार को रानियां हलके के गांव संतनगर, हरिपुरा, जगजीतनगर, दमदमा, बहिया व गांव करीवाला में पहुंचे। ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को 26 जुलाई को सरसा के पर्ल रिसोर्ट में सुबह 10 बजे प्रस्तावित धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने का न्यौता दिया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. केवी सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और आगामी अक्टूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। Sirsa News

    जनता के सुझाव कांग्रेस के घोषणा पत्र में होंगे शामिल

    जनसभा को संबोधित करते हुए विशाल वर्मा ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में पैदल चलकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। ताकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। इसी कड़ी में हम गांव-गांव जाकर न्याय चौपाल लगाकर लोगों के कीमती सुझाव नोट कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय तक रानियां विधानसभा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है। इस दौरान उनके साथ मनीष ढिल्लों, सरदार लक्खा सिंह किलेवाला, पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह सोखल, पूर्व सरपंच शमिंदर सिंह, विजेंद्र टाक, पूर्व सरपंच हरि सिंह भड़िया, शीतल नंबरदार, सतनाम सिंह व बलराज सिंह सहित सैकड़ोें ग्रामीण उपस्थित रहे। Sirsa News

    Farmers Protest : विद्युत निगम से खफा किसानों ने एसडीओ कार्यालय पर जाकर दे दी ये चेतावनी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here