हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश आर.डी. एंड एस...

    आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज व एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज “सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पुरस्कार” से सम्मानित

    Education Award

    मनुष्य जीवन में जितना महत्त्व कपड़ें, भोजन, पानी और हवा का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है।

    • शिक्षा न केवल व्यक्ति के अंदर सोचने, समझने और सीखने की कला विकसित करती है बल्कि व्यक्ति को एक सभ्य और सफल इंसान बनाने में मद्द करती है।
    • नेल्सन मंडेला ने कहा है कि “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं।“

    इसी ध्येय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षण संस्थान आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज और एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज (R.D. AND S.H. NATIONAL COLLEGE AND S.W.A. SCIENCE COLLEGE) को सर्वोत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए प्रतिष्ठित “सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है, यह बात कॉलेज प्रतिनिधि ने सच कहूं संवाददाता को कही।

    प्रतिनिधि ने आगे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, हम कह सकते हैं कि यह पुरस्कार कॉलेज द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले असाधारण शैक्षिक माहौल व वर्षभर में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। यह पुरस्कार हमारे सभी नवाचारों, नई पहलों, और हमारी पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है।

    Education Award

    हम अपने प्रबंधन, ट्रस्टियों, स्टाफ, सहायक कर्मचारियों और अपने सभी छात्रों को उनके निरंतर और अटूट विश्वास और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देते हैं, जिसने हमें सफलता के इस शिखर तक पहुंचाया है क्योंकि हम शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के 75 साल का जश्न मना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:–  आर. ए. पोदार के वार्षिक उत्सव एनिग्मा एनविज़ेज के Logo का हुआ अनावरण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here