हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Gurugram Drug Racket News: गुरुग्राम में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, सात विदेशियों सहित आठ गिरफ्तार

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस द्वारा काबू किए गए इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सदस्य।

    एक करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद

    गुरुग्राम (सच कहूँ/ संजय मेहरा)। Gurgaon Drug Racket News: सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला व सात विदेशी सहित आठ आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए विदेशी आरोपियों में से एक को छोडकर किसी के पास भी भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते विदेशी अधिनियम की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गईं। Gurugram News

    एक आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर है। जबकि बाकी सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सेक्टर-39 से नेपाल मूल के बिमल पहाड़ी को एक किलो 60 ग्राम सुल्फा और 116 ग्राम कोकीन के साथ काबू किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी बिमल को चार दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया। Gurugram News

    रिमांड के दौरान पूछताछ में बिमल ने मादक पदार्थ मुहैया कराने वाले एक महिला सहित सात सहयोगियों का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस दिल्ली से महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने दिल्ली से सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लाल कोठारी (मिजोरम) और छह नाइजीरियाई नागरिक उगोचुकमु जॉन उर्फ डेविड, ननजियोफोर पीटर, हेनरी ओनुचुकवु, ओजुकवा इफेन्या, फ्राइडे टोबियास, और ओकोली रोमनस शामिल हैं।

    पुलिस ने लाल कोठारी और उगोचुकमु जॉन को दिल्ली से पकड़ा और एक दिन की हिरासत में लिया है। जॉन की पूछताछ से राम कॉलोनी, दिल्ली में छापेमारी कर बाकी पांच नाइजीरियाई आरोपियों को 788 ग्राम कोकीन, 2 किलो 34 ग्राम कच्चा कोकीन, तीन इलेक्ट्रॉनिक स्केल, 42 मोबाइल, आठ पैकिंग पैकेट, छह बंडल सेल टेप, नाइजीरियाई पासपोर्ट और 7,500 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया। Gurugram News

    कुल बरामद मादक पदार्थों में एक किलो 60 ग्राम सुल्फा, 904 ग्राम कोकीन, और 2 किलो 34 ग्राम कच्चा कोकीन शामिल है। जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। ओकोली रोमनस को छोडकर किसी भी विदेशी आरोपी के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते विदेशी अधिनियम की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गईं। वहीं जांच में सामने आया कि उगोचुकमु जॉन पर दिल्ली में और हेनरी ओनुचुकवु पर हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। जिससे आशंका है कि ये आरोपी लंबे समय से अवैध नशा तस्करी में लिप्त थे।

    यह भी पढ़ें:– ITI Admission News: इलैक्ट्रिशियन बनने के लिए लगी आवेदनों की भरमार, दूसरे स्थान पर कोपा