हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Protested: बि...

    Protested: बिजली कर्मचारी गरजे, जमकर किया प्रदर्शन

    Sirsa News
    Sirsa News: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन द्वारा शुक्रवार को सब यूनिट प्रधान सिटी सरसा मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। मंच संचालन सब यूनिट प्रधान इंडस्ट्रियल अजय पासी ने किया। मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से विभाग के एमडी को पत्र लिखा गया था कि आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू न किया जाए। हालांकि एक बार एमडी ने उनकी बात मान ली, लेकिन इसके बाद इस पॉलिसी को लागू कर दिया, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में भारी रोष है। Sirsa News

    मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मुनाफे में चल रहे बिजली उपक्रमों को अपने चहते पूंजीपतियों के हाथों बेचने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, जिसको लेकर पूरे देश का बिजली कर्मचारी लामबंद हो रहा है। राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह व सर्कल सचिव मदन ने कहा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ बिजली विभाग को मुनाफे में होने के बावजूद भी इसे प्राइवेट कंपनी को सौपना चाहती है, जिसका देश के तमाम कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार चंडीगढ़, आगरा, लखनऊ, वाराणसी मुनाफे के बिजली निगम की संपत्तियों को कौड़ियों के भाव बेच रही है। जिसका विरोध नैशनल कोआॅर्डिनेशन केमिटी इलेक्ट्रिसिटी एंपलाइज फेडरेशन पूरे देश में कर रहा है। Sirsa News

    चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली निगम को कंपनी के टेक ओवर दौरान किसी भी हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई तो उसका यूनियन विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, रेगुलेशन पॉलिसी बनवाने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करवाने व अन्य मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आगामी 1, 2 व 8-9 फरवरी को प्रदर्शन करके सभी विधायक व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कुरुक्षेत्र में आगामी 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय महापड़ाव लगाया जायगा। इस मौके पर मदनलाल, रमेश सैनी, निर्मल सिंह, अशोक पटवारी, करणी सिंह भाटी, मीतचंद, ताराचंद, रोहतास शर्मा, सुनील दत, सुभाष, रामप्यारा, जेई दिलीप सिंह, उग्रसेन, दीपक सेन आदि मौजूद थे। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Transfers: 7 आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here