हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    एलन मस्क का बड़ा ऐलान: ब्लू सब्सक्राइबर ही कर सकेंगे सोशल मीडिया चुनावों में वोट

    Elon Musk
    एलोन मस्क की दरियादिली, क्रिएटर्स को विज्ञापन के लिए पैसा देगा Twitter

    वाशिंगटन (एजेंसी)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि भविष्य में केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नीति संबंधी चुनावों में मतदान कर सकेंगे। मस्क ने एक उपयोगकर्ता के पोस्ट के जवाब में यह ट्वीट किया जिसमें कहा गया था कि केवल ‘ब्लू सब्सक्राइबर्स’ को नीति-संबंधी चुनावों में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अच्छा बिंदु। ट्विटर यह बदलाव करेगा।

    स्पूतनिक न्यूज के मुताबिक, ट्विटर ने ट्विटर ब्लू पेड मासिक सब्सक्रिप्शन को दिसंबर की शुरूआत में फिर से लॉन्च किया है। सशुल्क सुविधाओं में नीला चेकमार्क, ट्वीट संपादित करने की क्षमता, उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो अपलोड और रीडर मोड शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here