हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश कुलगाम में मु...

    कुलगाम में मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद

    Jammu and Kashmir
    Jammu and Kashmir कुलगाम में मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गये। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आज शाम आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

    सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुलगाम में हलाण के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षा बलों ने 04 अगस्त 23 को अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

    उन्होंने बताया कि सेना का एक जवान, जावेद अहमद वानी, जो छुट्टी पर अपने पैतृक जिले कुलगाम से लापता हो गया था। पुलिस द्वारा उसका पता लगाए जाने के एक दिन बाद गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने हालांकि इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया कि जवान का पता कैसे लगाया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here