हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल कुश्ती में हर...

    कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का डंका

    16 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य के साथ कुश्ती में सफर खत्म

    पंचकूला (सच कहूँ/चरन सिंह)। हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (khelo india youth games 2021) के छठे दिन आज कुश्ती के मुकाबले खत्म हो गए। हरियाणा के धाकड़ छोरों व छोरियों ने अपना डंका बजाते हुए 16 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य पदक के साथ कुल 37 पदक हरियाणा की झोली में डाले, जिनमें 16 पदक लड़कियों के नाम रहे। कुश्ती के प्रति दर्शकों का रूझान देखते ही बन रहा था। न केवल दर्शक बल्कि हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव-॥ श्रीमती आशिमा बराड़, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह , खेल निदेशक पंकज नैन ने भी कुश्ती के फाइनल मुकाबले देखे।

    हरियाणा के कुश्ती के मुख्य कोच कदम सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 21 भार वर्ग में कुश्ती के 7 फ्री स्टाइल, 7 ग्रिको रोमो तथा 7 महिला कुश्ती के मुकाबले निर्धारित थे। हमारी मांग है कि इसमें कुछ श्रेणियां और भरी बढ़ाई जाएं ताकि और अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले सकें। हिसार की अंतिम ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मूल रूप से हिसार की रहने वाले अंतिम 2018 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेती आ रही है। इससे पहले उन्होंने कैडेट कुश्ती में दो बार स्वर्ण व रजत पदक जीता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here