हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो दिवसीय लैक...

    दो दिवसीय लैक्रॉस स्टेट चैंपियनशिप मे पानीपत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    Panipat News
    Panipat News: दो दिवसीय लैक्रॉस स्टेट चैंपियनशिप मे पानीपत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    पानीपत (सन्नी कथूरिया/सच कहूँ)। Panipat News: जिले के गांव भंडारी मे चल रही दो दिवसीय लैक्रॉस स्टेट चैंपियनशिप मे पानीपत जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा ओर पहली ही स्टेट चैंपियनशिप मे ओवरऑल चैंपियनशिप पे कब्ज़ा करने मे सफ़ल रही। समापन समारोह के अवसर पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी ओर हरियाणा एथलेटिक के पूर्व सेक्रेटरी राजकुमार मिटान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    अति विशिष्ट अतिथि की भूमिका सरदार जगदीप सिंह उर्फ सनी ने निभाई। गांव भंडारी के सरपंच श्री सुरेन्द्र सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया ।इस अवसर पर हरियाणा लैक्रोस के सचिव डॉ. राजेश टूरण, मोनी सरोहा, राजिंदर देशवाल, नरेश भोला, निरंजन शर्मा, राजपाल रेढू, परितोष, मोनू रोहतक, परवीन दादरी, विष्णु भिवानी, मांगे राम हुडा, ओर पानीपत लैक्रोस संघ के सचिव सोनू मोखरिया मुख्य रूप से मौजद रहे। Panipat News

    जुनियर वर्ग लड़को के सेमीफाइनल मे

    हिसार ने पानीपत को 11/9 से दादरी ने रोहतक को 10/8 से हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया‌।फ़ाइनल मैच मे चरखी दादरी ने हिसार को 13/7 से हरा कर फाइनल मैच जीता। ओर पानीपत ने रोहतक को 11/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    जुनियर लड़कियों के वर्ग मे | Panipat News

    पहले सेमीफाइनल मे पानीपत ने हिसार को 13/12 से हराया।भिवानी ने जींद को 10/7 से हराया।
    फ़ाइनल मुकाबले मे पानीपत ने भिवानी को 11/9 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। ओर जींद ने हिसार को 10/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    सीनियर महिला वर्ग मे

    पहले सेमीफाइनल मैच मे हिसार ने रोहतक को 15/10 से हराया दुसरे सेमीफाइनल मैच मे पानीपत ने भिवानी को 14/07 से हराया।फाइनल मुकाबले मे पानीपत ने हिसार को 11/08 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। ओर रोहतक ने भिवानी को 15/5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    सीनियर पुरुष वर्ग मे

    पहले सेमीफाइनल मे रोहतक ने भिवानी को 10/9 हराया। दुसरे सेमीफाइनल मे पानीपत ने जींद को कड़े मुकाबले मे 11/10 से हराया।फ़ाइनल मैच मे पानीपत ने रोहतक को 15/13 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। ओर तीसरे स्थान के लिए भिवानी ने जींद को 8/7 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    सब जुनियर लड़को के वर्ग मे | Panipat News

    पहले सेमीफाइनल मे भिवानी ने पानीपत को 8/7 से हराया।दुसरे सेमीफाइनल मे जींद ने हिसार को 11/3 से हराया।फ़ाइनल मैच मे जींद ने भिवानी को 10/5 से हराकर पहला स्थान हासिल किया ओर हिसार ने पानीपत को 9/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    सब जुनियर लड़कियों के वर्ग मे

    पहले सेमीफाइनल मे जींद ने चरखी दादरी को 7/5 से हराया।दुसरे सेमीफाइनल मे रोहतक ने हिसार को 10/8 से हराया।फ़ाइनल मैच मे रोहतक ने जींद को 15/11 से हराकर पहला स्थान हासिल किया ओर चरखी दादरी ने हिसार को 11/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    यह भी पढ़ें:– महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम भी बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here