हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पदमपुर बाईपास...

    पदमपुर बाईपास मार्ग पर लावारिस मिली महंगी साइकिलें

    Shri Ganga Nagar News
    पदमपुर बाईपास मार्ग पर लावारिस मिली महंगी साइकिलें

    Shri Ganga Nagar (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर एक सुनी जगह पर छुपा कर रखीं अनेक महंगी साइकिलें पुलिस ने बरामद की हैं। सदर थाना में सब इंस्पेक्टर सुखजीत ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आज सुबह बाईपास मार्ग पर एक सूनी जगह पर छुपा कर रखी हुई अनेक महंगी साइकिल मिली हैं। अभी तक इन साइकिलों के मालिकों का पता नहीं चला। Rajasthan News

    अन्य सूत्रों ने बताया कि यह सारी साइकिलें रिद्धि सिद्धि प्रथम और द्वितीय कॉलोनी से नशेड़ी युवकों ने चोरी की हैं। उन्होंने यह साइकिलें बाईपास मार्ग पर छुपाकर छोड़ दीं, जिनको वे बाद में बेचने की फिराक में थे। रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में काफी दिनों से लोगों की महंगी साइकिल चोरी हो रही थीं। Shri Ganga Nagar News

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने संदेह के आधार पर 1-2 नशेड़ी युवकों को काबू भी किया, लेकिन उनको बाद में छोड़ दिया। जिनकी साइकिल चोरी हुई हैं उनमें से किसी ने भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने कहा है कि जिन लोगों की साइकिल चोरी हुई हैं, वे साइकिलों के बिल लेकर आएं और पूरी तसल्ली करवाने के बाद अपनी साइकिल को ले जा सकते हैं। Shri Ganga Nagar News

    यह भी पढ़ें:– दो मासूम बालक साइकिल समेत नहर में गिरे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here