हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कबाड़ी की दुक...

    कबाड़ी की दुकान पर वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, दो युवक घायल

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: बल्लेवाला कबाडी की दुकान जहां पर गैस वेल्डिंग के दौरान धमाका हुआ।

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: स्टोन क्रेशर जोन से सटी बालेवाला मार्केट में देर शाम कबाडी की दुकान के बाहर गैस वेल्डिंग करते समय किसी विस्फोटक चीज के संपर्क में आ जाने के कारण अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे वेल्डिंग कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए यमुनानगर ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि अचानक हुए विस्फोट की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मकान के प्लास्टर तक उतर कर गिर गए तथा जमीन में गहरा गड्ढा बन गया।

    बल्लेवाला देवधर स्टोन क्रेशर जोन के समीप बल्लेवाला मार्केट में एक कबाड़ी की दुकान में देर शाम अचानक गैस वेल्डिंग करते समय जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंकज व मोंटी नामक दो युवक दुकान के सामने खुले में पड़े लोहे के बीच गैस वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कबाडे में पड़ा कोई विस्फोटक गैस वेल्डिंग के संपर्क में आ गया जिस कारण जोरदार धमाका हुआ। वेल्डिंग कार्य कर रहे दोनों युवक पंकज व मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बल्लेवाला निवासी एक व्यक्ति की कार से यमुनानगर अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट की जगह जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है। विस्फोटक के संपर्क में आने के कारण धमाका इतना जोरदार हुआ कि बल्लेवाला देवधर गांव के ग्रामीण धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। Pratap Nagar News

    सुरेश कुमार ने बताया कि देर शाम वह अपने घर पर बैठे हुए थे कि अचानक स्टोन क्रेशर जोन की मार्केट की तरफ से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि अचानक हुए धमाके के कारण मकान के प्लास्टर तक उतर गए। ग्रामीणों का मानना है कि लोहे के कबाडे के बीच कोई विस्फोटक पदार्थ होने के कारण गैस वेल्डिंग करते समय धमाका हुआ। बताया जाता है कि कबाडी स्थानीय स्टोन क्रशरों के बंद हो जाने से पुराने लोहे की खरीद करते हैं। अरावली जैसे स्टोन क्रशरों के बंद हो जाने के बाद वहां से भी पुराना कबाड़ा खरीद किया जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि गैस वेल्डिंग करते समय पहाड़ों में धमाका करने वाला कोई विस्फोटक पदार्थ अचानक धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।