हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    माली में विस्फोट, चार जेनदार्म की मौत

    Explosion in Mali

    बमाको। माली के मध्य क्षेत्र के माेप्ती में रैपिड सर्विलांस एंड इंटरवेंशन ग्रुप का एक वाहन विस्फोटक से टकराने पर उसके चार जेनदार्म की मौत हो गयी और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह दुर्घटना रविवार को हुई। माली नेशनल जेनदामेरी ने सोमवार को इस दुर्घटना पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बांदियागारे इलाके में उनका वाहन विस्फोटक से टकरा गया था। नेशनल जेंदामेरी ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। माली में राजनीतिक अस्थिरता के बीच किसी भी व्यक्ति या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।