हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश दिल्ली में इज...

    दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास धमाका

    Blast near Israeli embassy in Delhi - Sach Kahoon Hindi News

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के इजरायली दूतावास के पास अब्दुल कलाम मार्ग पर एक कोठी में शुक्रवार की शाम विस्फोट हुआ। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उनको पांच बजकर 11 मिनट पर विस्फोट के बारे में जानकारी मिली। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को भेज गया है। विस्फोट में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटना की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।