हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सिरिंज के निर...

    सिरिंज के निर्यात पर तीन महीने तक रोक

    Export of Syringes

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान घरेलू स्तर पर सिरिंज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्यात पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय सिरिंज की कुछ निर्धारित श्रेणियों के निर्यात पर रोक लगाई जाती है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को कोविड टीका लगाना सुनिश्चित करना है। सरकार ने कहा है कि घरेलू वैक्सीन निमार्ताओं और अन्य निमार्ताओं ने भारत में विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    देश में अब तक लगभग 94 करोड़ टीके दिये गये है और 100 करोड़ टीके की आंकडा जल्द हासिल होगा। देश के अंतिम नागरिक का टीकाकरण करने के लिए दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ सरकार ने सिरिंजों की घरेलू उपलब्धता और आपूर्ति बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर रोक लगायी है। कम से कम समय में सभी पात्र नागरिकों को टीका लगाने के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के लिए सीरिंज महत्वपूर्ण हैं। टीका देने के लिए उपयोग की जाने वाली सीरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से सरकार ने केवल 0.5 मि.ली.- (आॅटो-डिसेबल) सीरिंज, 0.5 मि.ली.,एक मि.ली., दो मि.ली., तीन मि.ली.डिस्पोजेबल सीरिंज तथा पुन: प्रयोग होने वाली सिरिंज के निर्यात को तीन महीने तक रोक दिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।