हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा के प्रद...

    भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख का फेसबुक पेज हैक

    Facebook page sachkahoon

    जांच में जुटी साइबर सेल

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के फेसबुक पेज (Facebook Page) हैक कर लिया गया है। जिसकी शिकायत सैनी ने गुरुग्राम की साइबर सेल को शिकायत दी है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटा है। अरविंद सैनी का कहना है कि पुलिस ने फेसबुक कंपनी को मेल भी कर दिया है और साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इनका फेसबुक पेज किसने हैक किया। अरविंद सैनी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए लगातार भाजपा को वोट देने की अपील फेसबुक के माध्यम से किए हुए थे।

    उनका कहना है कि इसके चलते ही उनको हैकर्स ने टारगेट बनाया है। उनकी फेसबुक पेज (Facebook Page) पर लगभग एक लाख लोग जुड़े हैं। उनका कहना है कि उनके फेसबुक पेज से छेड़छाड़ की गई है। जिसकी सूचना फेसबुक के हेल्प सेंटर के माध्यम से कंपनी को भी की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में उन्हें गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल को शिकायत देनी पड़ी है। साइबर सैल प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए साइबर एक्सपर्ट को इस मामले की जांच में लगा दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here