Farewell Ceremony: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रों द्वारा कक्षा 12 की छात्रों को विदाई दी गई तथा विद्यालय में पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रशासिका, विद्यालय प्राचार्या अध्यापिकाएं तथा छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम के शुभारंभ सभी अध्यापिकाओं व छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए किया गया। वहीं कक्षा 12 की छात्राओं को टाइटल व गिफ्ट भी दिये गए। Shri Gurusar Modia News
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन खेल, प्रतियोगिताएँ, नृत्य तथा विभिन्न परिधानों में मॉडलिंग प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न स्तरों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा रुहानी को मिस फेयरवेल क्वीन, तनवीर कौर को मिस फैशनिस्टा चुना गया। इसी के साथ कक्षा 12 कला वर्ग से अशमीन को मिस वाइब्रेंट ब्यूटी, चाशमदीप को मिस चीयरफुल स्पिरिट तथा अंशिका को मिस राइजिंग स्टार का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासिका डॉक्टर नवजोत कौर गिल तथा विद्यालय प्राचार्य मिस सोनल इन्सां ने इन सभी छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Shri Gurusar Modia News
















