हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कर्ज ने ली एक...

    कर्ज ने ली एक और किसान की जान

    Farmer, Suicide, Loan, Stress, Rajasthan

    जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश

    जयपुर। प्रदेश के किसाने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रह है। दौसा जिले में ब्याज पर कर्ज लेकर खेती करने वाले एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान सोमवार को बैंक गया था और तभी से परेशान था। किसान शाम को घर से पत्नी की साड़ी लेकर जंगल की ओर निकल गया था। दरे रात तक बाबूलाल घर नहीं आन पर परिवार वालों ने आस पास के इलाक में खोज बीन की लेकिन नहीं मिला। जिसका शव मंगलवार को जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला।

    • पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    • जानकारी के अनुसार, दौसा जिले के भाड़ रेज की ढाणी में बाबू लाल बैरवा अपने परिवार के साथ रहता था।
    • घरवालों के अनुसार बाबू लाल सोमवार को बैंक गया था तभी से ही वह परेशान दिख रहा था।

    बाबूलाल ने गांव के लोगों के खेतों पर मजदूरी का काम करता था। खेतों की बुआई करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे इसके लिए उसने बैंक से ब्याज पर कर्ज लिया था। लेकिन वह उसे चुकता नहीं कर सका। इस बार बाबूलाल के खेत में फसल तो बोई लेकिन खेती बर्बाद हो गई यह देख कर वह परेशान रहने लगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।