हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: फसल कटाई में जुटे हैं किसान, बारिश व ओलावृष्टि ने बरपाया कहर

    Sirsa Weather
    Sirsa Weather: फसल कटाई में जुटे हैं किसान, बारिश व ओलावृष्टि ने बरपाया कहर

    Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले में शुक्रवार रात्रि को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले के डबवाली, रानियां, ओढ़ां क्षेत्र के करीब 25 गांवों में ओलावृष्टि हुई है। इससे गेहूँ और सरसों की फसल में मामूली नुकसान है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। Sirsa Weather

    क्षेत्र के किसान सीताराम, भीमसेन, नरेश कुमार, गोविंद, जसवीर सिंह, महेंद्र सिंह व सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर मौसम परिवर्तनशील रहा। शाम होते-होते मौसम में एकाएक बदलाव आया और रात्रि करीब 9 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। कई गांवों में बारिश कम और ओलावृष्टि अधिक रही। करीब 5 मिनट हुई ओलावृष्टि से किसानों की धड़कने बढ़ गई। मगर कुछ समय बाद ओलावृष्टि बंद हो गई, मगर रूक-रूक कर हल्की बारिश जारी रही। कुछ गांव में बारिश नहीं आई, बल्कि सूखे ओले ही बरसे हैं। Haryana Weather Update

    सरसों की फसल पक कर तैयार है

    वहीं शनिवार अलसुबह भी कई गांवों में बूंदाबांदी हुई। इस समय सरसों और गेहूँ की फसल खेतों में लगी हुई है और जिनमें सरसों की फसल पक कर तैयार है। किसान सरसों फसल की कटाई में जुटे हुए है। जिसमें नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के चलते कई गांवों में गहूँ की फसल में भी नुकसान है। Sirsa Weather

    गेहूँ की फसल भी कहीं-कहीं जमीन पर बिछी हुई है। फसल में हुए नुकसान के बारे में किसानों द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। जिले के गांव खारियां, भूना, पन्नीवाला मोटा, खाई शेरगढ़, कुस्सर, चक्कां, साहुवाला, रोड़ी, झोरड़रोही, ख्योवाली, मटदादू, मतुवाला, घोड़ावाली, मैहना खेड़ा, गिंदड़ा, बचेर समेत करीब 25 गांवों में ओलावृष्टि हुई है। फसलों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी कृषि विभाग की रिपोर्ट में ही पता चलेगा। ओलावृष्टि के नुकसान के बारे में किसान ऑनलाइन पोर्टल पर भी जानकारी दे सकेंगे।

    कुछ गांवों में ओलावृष्टि हुई है। फील्ड से कर्मचारियों से नुकसान की आंकलन रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
    – डॉ.सुखदेव सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक

    बरसात के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि | Sirsa Weather

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बीती रात्रि तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। इस बीच हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बरसात व हवाओं से कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। प्रेम कुमार, लक्ष्मण दास, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, सुखपाल सिंह व सुरेंद्र आदि ने बताया कि मौसम के करवट बदलने से बीती रात्रि हवाओं के साथ बरसात हुई। इससे खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं कुछ क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। लोगों का कहना है कि बरसात से अब फसलों को नुकसान होगा। मौजूदा समय में खेतों में गेहूं की फसल में दाने विकसित हो रहे हैं। अगर बरसात या हवाओं से फसल पर जमीन पर गिरती है तो इससे दाने का पूरी तरह से विकास नहीं हो पाएगा। जिसका असर फसल के उत्पादन पड़ेगा। Sirsa Weather

    Haryana Roadways: हरियाणा सीएम ने दी इस रूट के यात्रियों को नई बस की सौगात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here