हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश किसानों का अन...

    किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जालंधर लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

    Jalandhar
    Jalandhar:किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जालंधर लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की अनाज मंडियों से धान की उठान (लिफ्टिंग) नहीं होने के विरोध में किसानों ने सोमवार को धान से भरी ट्रॉलियों के साथ फगवाड़ा-जालंधर और जालंधर-फगवाड़ा पर यातायात बुरी तरह बाधित कर दिया। किसान धान से भरी कई ट्रॉलियों के साथ सोमवार पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे शुगर मिल चौक फगवाड़ा में पहुंचे और दोनों तरफ के राष्ट्रीय राजमार्गों को अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दिया।

    भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह मुस्सापुर और महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने नाकाबंदी स्थल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि पंजाब की अनाज मंडियों से धान की उठान न होने के विरोध में किसानों को आंदोलन तेज करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें स्वीकार होने तक जाम जारी रहेगा। जालंधरझ्रलुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुर्ह हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर देहात और फगवाड़ा की पुलिस द्वारा यातायात को परिवर्तित किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here