हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गंगनहर में नह...

    गंगनहर में नहीं आया पानी, किसानों ने किया राजस्थान पंजाब हाईवे जाम

    Sri Ganganagar News

    जिला कलेक्ट्रेट पर धरना जारी, किसान नेता वाटरवर्क्स की टंकी पर चढ़ा

    श्रीगंगानगर। पंजाब द्वारा गंग कैनाल में पानी नहीं छोड़ने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे किसानों ने शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इधर किसानों का जिला कलेक्ट्रेट पर आज तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।अधिकारियों द्वारा वार्ता के दौरान आश्वासन दिया गया कि शाम 4 बजे तक गंग कैनाल में पंजाब से पानी मिलने लगेगा। इसके एक घंटे बाद भी पानी नहीं छोड़ेने पर कलेक्ट्रेट पर धरना दिए हुए हजारों किसानों ने राजस्थान-पंजाब नेशनल हाईवे 62 पर धरना लगा दिया। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। Sri Ganganagar News

    किसानों ने कहा है कि यह हाईवे अब तभी खोला जाएगा, जब पंजाब गंग कैनाल में पानी छोड़ेगा। अचानक किसानों के यह कदम उठाने से जिला प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। हाईवे पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा समझने के काफी प्रयास किए गए।किसान नेताओं ने दो टूक कहा कि राजस्थान और पंजाब की सरकार ने मिलकर किसानों को यह कदम उठाने को मजबूर किया है। अब पानी छोड़े जाने पर ही हाईवे खाली किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पंजाब ने पहली बार हठधर्मिता की हद को पहली बार पर किया है। पंजाब सरकार मानवता के नाते गंग कैनाल में पीने के लिए पानी भी नहीं छोड़ रही। Sri Ganganagar News

    आज वार्ता में अधिकारियों से कहा गया कि वह कम से कम आरडी 45 हैड से श्री गंगानगर जिले के लोगों के पीने के लिए 1000 क्यूसेक पानी तो रिलीज करवा लीजिए।राजस्थान के अधिकारी यह अपनी रिलीज करवाने में भी नाकाम रहे। इसलिए किसानों ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर आज रात पंजाब पानी छोड़ भी देता है तो भी कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना जारी रहेगा। जब तक गंग कैनाल को उसके तय हिस्से के मुताबिक 2800 क्यूसेक पूरा पानी नहीं मिलेगा, तब तक कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा। Sri Ganganagar News

    इस बीच भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)के जिला अध्यक्ष संदीपसिंह आज सुबह लगभग 9:30 बजे नई अनाज मंडी परिसर में वाटर वर्क्स की ओवरहेड टैंकी पर चढ़ गए। उनको भी मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब ने फिरोजपुर जिले में आरडी 45 हैड पर 3 दिन पहले गंग कैनाल को पानी पूरी तरह से देना बंद कर दिया। इस हेड पर उपलब्ध पानी का 50 प्रतिशत हिस्सा गंग कैनाल को दिया जाता है। संयोजक रणजीतसिंह राजू ने कहा कि लगभग 100 वर्ष पुरानी गंग कैनाल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि आरडी 45 पर इस नहर के लिए पानी की मात्रा शून्य कर दी गई है।

    हजारों किसान श्रीगंगानगर-अबोहर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे | Sri Ganganagar News

    उन्होंने बताया कि आज सादुलशहर से कांग्रेस विधायक जगदीश जांगिड़ ने दो बार मध्यस्थता कर जल संसाधन विभाग के सचिव सुबोध अग्रवाल से मोबाइल पर बातचीत करवाई। विभाग के मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह मेहरडा से भी वार्ता हुई। दोनों अधिकारियों ने शाम 4 बजे पंजाब से गंग कैनाल में पानी छुड़वा देने का भरोसा दिलाया। इसके एक घंटे बाद तक इंतजार किया गया।पानी नहीं छोड़ा गया तो कलेक्ट्रेट पर धरना दिए हुए हजारों किसानों ने श्रीगंगानगर-अबोहर नेशनल हाईवे 62 पर गांव साधुवाली में गंग कैनाल के लिंक चैनल पुल पर धरना लगा दिया।

    कलेक्ट्रेट पर आज दिन भर चले धरने प्रदर्शन के दौरान अनेक किसान नेताओं ने संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुरेश खोथ तथा अमरजीत सिंह मोडी भी हरियाणा से आज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। गंग कैनाल में पानी की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा,किसान संघर्ष समिति, जय किसान आंदोलन और किसान आर्मी आदि अनेक किसान संगठन भी आंदोलनरत हैं। इन किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से कल शनिवार को जिले की सभी अनाज मंडियों में कृषि जिंसों की नीलामी बंद रखने का व्यापारियों से आह्वान किया है। वही 21 अगस्त को साधूवाली में नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दे रखी है। Sri Ganganagar News

    मगर इससे पहले आज शाम को ही जीकेएस ने साधुवाली में हाईवे जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के जिलाध्यक्ष संदीपसिंह आज सुबह 9:30 बजे अनाज मंडी परिसर में वाटर वर्क्स की ओवरहेड टैंक की पर चढ़ गए। उनको नीचे उतारने के प्रयास देर शाम तक जारी थे। उसकी सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस द्वारा टंकी के नीचे जाल लगाया गया है। मौके पर जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी किसान प्रतिनिधियों के माध्यम से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। संदीपसिंह ने टंकी पर चढ़ने के बाद अन्न त्याग कर दिया है। वह सिर्फ पानी का सेवन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी आज जिला मुख्यालय सहित जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर पानी के लिए धरने प्रदर्शन किए। राज्य सरकार पर नाकामी के आरोप लगाते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले फूंके।

    यह भी पढ़ें:– Apple tea benefits: एक एप्पल TEA, रोजाना पी, सुखी जीवन की मिल जाएगी Key !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here