हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home कैथल किसानो के करो...

    किसानो के करोड़ो रूपये लेकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किसान हुए एकजुट

    Kaithal News
    Kaithal News: किसान आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चौंकी इंचार्ज से मिलते हुए

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Farmers News: अनाज मंडी से किसानों की फसल की पेमेंट के करीब 12 करोड़ रुपए लेकर भागने के मामले को लेकर किसान अनाज मंडी चौकी पर इकट्ठा हुए। फरार आरोपियों में दो आढ़ती और एक मिल मालिक शामिल हैं। किसानो ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी पेमेंट दिलाने की मांग की। आरोप है कि आढ़तियों ने किसानों को पेमेंट करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया था, लेकिन वे खुद वहां नहीं पहुंचे और भाग गए। इसके बाद किसानों ने रोष स्वरूप आढ़तियों की दुकान पर धरना दिया था।किसान नेता होशियार गिल ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    ये है मामला | Kaithal News

    गांव किच्छाना निवासी कृष्ण कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 6-7 वर्षों से कैथल की अनाज मंडी में केशव ट्रेडिंग कंपनी व देवीदयाल रजत कुमार को अपनी दोनों सीजन की फसल बेचता आ रहा है। उसके अलावा आसपास के गांवों के भी कई किसान अपनी फसलें इन्हें बेचते हैं। उसने अब सीजन में फर्म मालिक शीशपाल व ऋषिपाल को करीब 13 लाख रुपए की गेहूं की फसल बेची है। उसने अपनी सारी गेहूं उपरोक्त फर्म के मालिकों शीशपाल व ऋषिपाल के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल चंदाना में बेची थी। मिल का मालिक प्रवीण खुरानिया है।

    अन्य कई गांवों के किसानों ने भी फर्म के आढ़तियों के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल में गेहूं की फसल बेची है। उक्त फर्म पर धान की फसल का भी 16 लाख रुपए बकाया है। आढ़ती शीशपाल व ऋषिपाल ने उसे 22 अप्रैल को पैसे लेने बुलाया था। उसकी तरह अन्य किसानों को भी फसल के पैसे लेने के लिए बुला लिया। किसान जब दुकान पर पैसे लेने अनाज मंडी कैथल पर पहुंचे तो उनको दुकान पर कोई नहीं मिला। उनको फोन किया तो वे भी बंद मिले। शीशपाल व ऋषिपाल के घर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी कैथल में पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ मिला। सांवरिया राइस मिल पर गए वहां पर कोई गेहूं की फसल नहीं मिली और गार्ड के अलावा कोई व्यक्ति हाजिर नहीं मिला। Kaithal News

    शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव बनाए गए गुरदीप चौधरी