कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। LPG Gas Cylinder Shortage: कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सईद अपनी बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर परेशान है। सईद की बेटी की शादी 27 मार्च को तय है, लेकिन गैस सिलेंडरों की व्यवस्था न होने से उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Kairana News
सईद ने बताया कि उसकी बेटी की बारात कांधला कस्बे से आएगी। शादी में मेहमानों के भोजन के लिए कम से कम चार गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है, जबकि उनके पास केवल एक ही गैस कनेक्शन है। अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिए उन्होंने स्थानीय गैस एजेंसी के कई चक्कर लगाए, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिली। सोमवार को सईद तहसील मुख्यालय पर पहुंचा और सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र सौंपा। Kairana News
उसने प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई, लेकिन प्रशासन ने इस मामले में किसी प्रकार की अनुमति देने या सहायता करने में असमर्थता जताई। राहत न मिलने के बाद सईद ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते गैस सिलेंडरों का इंतजाम नहीं हुआ तो शादी में भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा। इससे पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ है। सईद की परेशानी को देखते हुए परिवार और मोहल्ले के लोग भी चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में मदद की अपील की है, ताकि शादी समारोह में कोई बाधा न आए। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर हूटर बजाना छुटभैया को पड़ा महंगा, कार सीज















