हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश पड़ा पाला सरसो...

    पड़ा पाला सरसों के नुकसान की आशंका

    farmer-news

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। मौसम विभाग ने राज्य के चूरू, सीकर, हनुमानगढ़ व अलवर जिलों में सोमवार को शीतलहर/अतिशीत लहर दर्ज की है। शीतलहर के चलते आज खेतों में पानी जम गया वहीं कंटीले तारों पर आई औंस की बूंदे भी जम गई। श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ के क्षेत्र में इसका व्यापक असर देखा गया। गंगनहर से चिपते क्षेत्रों में खेतों में बर्फ की सफेदी नजर आई तो नोहर क्षेत्र में तारों पर पानी की बूंदे जम गई। एकाएक पाला पड़ने से किसान सकते में आ गए और उन्हें अपनी सरसों की फसल खराब होने की आशंका नजर आने लगी है।

    किसानों ने फसल को बचाने के लिए पानी की परत बिछाना प्रारम्भ कर दिया है। खेतों में पाले से फसलों का नुकसान उन किसानों को उठाना पड़ रहा है जिनके खेत में डिग्गियां नहीं बनी हुई है और उनकी पानी की बारी भी नहीं है।
    कृषि विभाग भी पाला पड़ने से फसलों की गुणवता पर असर पड़ने की बात कह रहा है। राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर 2-4 डिग्री सेल. की गिरावट दर्ज की गयी है।

    आज 2 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान चुरू (1.6डिग्री), फतेहपुर, सीकर (1.2 डिग्री) संगरिया, हनुमानगढ़ (1.1 डिग्री) में दर्ज किए गए है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य में जारी अति शीतलहर का दौर आगामी 4-5 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

    राज्य के उत्तरी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में दिनांक 03-06 जनवरी के दौरान कंही – कंही तीव्र शीतलहर व कंही – कंही शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में 03-05 जनवरी के दौरान कही-कही पाला पड़ने की प्रबल संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here