हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Female Foetic...

    Female Foeticide: सावधान! विचलित कर सकती है ये घटना!

    Hanumangarh News

    भ्रूण को नहर से निकाल नोंच रहे थे कुत्ते, सूचना पर पहुंची पुलिस

    हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस (Pilibanga Police) ने चक 40 एनडीआर से निकलने वाली जेडब्ल्यू माइनर से एक भ्रूण बरामद किया है। पूर्ण रूप से विकसित भ्रूण को कुत्ते नहर से निकालकर नोंच रहे थे कि किसी किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    जानकारी के अनुसार पीलीबंगा पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल राकेश मीणा थाना में सूचना प्राप्त होने के बाद चक 40 एनडीआर में रामस्वरूप पूनिया के खेत के पास से गुजरने वाली जेडब्ल्यू माइनर पर पहुंचे तो वहां पर एक भ्रूण मिला। मौके पर मौजूद धर्मपाल (40) पुत्र भागीरथ जाट निवासी 40 एनडीआर ने बताया कि उसकी जेडब्ल्यू माइनर से पानी की बारी थी।

    पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा | Hanumangarh News

    करीब 2 घंटे पूर्व दो कुत्ते उक्त शव को नहर से बाहर निकालकर पटड़े पर खाने की कोशिश कर रहे थे। उसने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अवलोकन किया तो भ्रूण एक नवजात बच्ची का होना पाया गया। भ्रूण अपनी पूर्ण अवस्था में था, जिसके हाथ-पैर पूरी तरह विकसित थे। भ्रूण का पेट काला पड़ा हुआ था और नाभी पर लम्बी नाल लटकी हुई थी। भ्रूण का चेहरा व शरीर गली-सड़ी अवस्था में था। इससे काफी बदबू आ रही थी।

    भ्रूण के गले पर ताजा चोट के निशान थे जो संभवतया कुत्तों की ओर से नोंचे जाने से बने हुए प्रतीत हुए। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि भ्रूण को जन्म से पूर्व ही जन्म छुपाने के लिए नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीलीबंगा सीएचसी के मोर्चरी रूम में रखवाया। इसके बाद भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा पहचान के लिए डीएनए प्रिजर्व करवाए। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मृत शरीर के गुप्त निपटान के जरिए जन्म छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई सुमन के सुपुर्द किया गया है। Hanumangarh News

    Theft in Houses: सोते रह गए परिवार, चोर कर गए खाली घर-बार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here