हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान-प...

    अफगानिस्तान-पाक मैच के बाद मारपीट: आफिस ने फरीद पर ताना बैट

    Afg Pak Match Fight

    करीबी मैच में अफगानिस्तान की हार के साथ भारत एशिया कप से बाहर

    शारजाह (एजेंसी)। पाकिस्तान ने नसीम शाह (14 नादाब) के आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के करीबी मैच में बुधवार को एक विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान (Afg Pak Match Fight) को 20 ओवर में 130 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने नौ विकेट गंवाकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 25 रन चाहिये थे, लेकिन 18वें ओवर में मोहम्मद नवाज और खुशदिल शाह का विकेट गिरने के बाद मैच अफगानिस्तान की झोली में आ गया। 19वें ओवर में हारिस रउफ और आसिफ अली के आउट होने पर पाकिस्तान 9 विकेट गंवा चुका था, जबकि उसे छह गेंदों में 11 रनों की दरकार थी।

    10वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह ने यहां 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलायी। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिये भारत की उम्मीदें अफगानिस्तान पर निर्भर थीं, और उसकी हार के साथ भारत का एशिया कप अभियान भी समाप्त हो गया। वहीं उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब मैदान में पाकिस्तान और अफगानी खिलाड़ी आमने-सामने हो गए। हालत यह थी कि गुस्से में Pak बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाज को मारने के लिए बल्ला तक उठा लिया था। इस दौरान धक्का-मुक्की (Afg Pak Match Fight) भी हुई।

    Afg Pak Match Fight

    मैच के अपडेट:

    • अफगानिस्तान ने पहले ओवर में ही कप्तान बाबर आजम का विकेट लेने के साथ पाक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
    • बाबर एशिया कप में पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने।
    • फखर जमान (05) नजीबुल्लाह जादरान के शानदार थ्रो की बदौलत रन आउट हो गये।
    • इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने पाक की पारी को पटरी पर लाते हुए चौथे विकेट के लिये 42 रन की साझेदारी की।
    • इफ्तिखार ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाये और पारी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास में कैच आउट हो गये।
    • अफगानिस्तान के राशिद खान को सौंपा जिन्होंने 26 गेंदों पर 36 रन बनाने वाले शादाब का बहुमूल्य विकेट निकाला।
    • इसके बाद पाकिस्तान ने त्विरत अंतराल पर विकेट गंवाये।
    • नसीम शाह ने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर उनके हाथ से जीत छीन ली

    अफगान बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका

    18वें ओवर में फारूकी ने मोहम्मद नवाज (04) और खुशदिल शाह (एक) को आउट किया जबकि 19वें ओवर में फरीद अहमद ने हारिस रउफ और आसिफ अली (16) को पवेलियन लौटाया। अफगानिस्तान जीत की कगार पर खड़ा था लेकिन नसीम शाह ने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर उनके हाथ से जीत छीन ली। इससे पहले, अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (35) की पारी की बदौलत पाकिस्तान को 129 रन का लक्ष्य दिया था। इब्राहिम ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 35 रन बनाये, हालांकि इनके अलावा कोई भी अफगान बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका।

    • पाकिस्तान ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया
    • सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने हजरतुल्लाह जजई के साथ पहले विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की।
    • गुरबाज ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर दो छक्के लगाकर 17 रन बनाये।,
    • जजई ने 17 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली।
    • इन दोनों के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गयी।
    • इब्राहिम एक छोर पर खड़े रहे जबकि करीम जन्नत (15), नजीबुल्लाह जादरान (10) और मोहम्मद नबी (शून्य) उनका साथ देने में असफल रहे।
    • राशिद खान (18 नाबाद) ने दौ चौके और एक छक्का लगाकर टीम को 129 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
    • पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने दो विकेट लिये।
    • मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

    यह भी पढ़ें – खबर जरा हटके: घर में मिले 9 पुराने नोट, नीलामी हुई तो मिले 47 लाख रुपये

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here