हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश अनाथ बेटी का ...

    अनाथ बेटी का सहारा बनी सेवादार बहनें

    Spiritual
    Spiritual: ...जब पूज्य गुरु जी ने सेवादार के भ्रम को किया दूर

    आशीर्वाद मुहिम के तहत विवाह में की आर्थिक सहायता

    सरसा (सच कहूँ /सुनील वर्मा)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई जा रही आशीर्वाद मुहिम जरूरतमंद कन्याओं के हाथ पीले करने में लगातार मददगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर और कल्याण नगर की नाम-जाम समिति की महिला सेवादारों ने एक बार फिर बिना मां-बाप की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग कर अपना आशीर्वाद दिया है। महिला अनुयायियों ने ख्योवाली ढाणी चामल निवासी नवदीप कौर की शादी में घरेलू जरूरत का सारा सामान दिया है। साल 2022 में यह 11वीं शादी है जिसमें ब्लॉक की ओर से सहयोग किया गया है।

    नहीं है माता-पिता, नाना-नानी ने पाला

    दरअसल नवदीप कौर के माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका है और नवदीप कौर का उसके नाना-नानी ने पालन पोषण किया है। 23 अगस्त को उसकी शादी रख दी। लेकिन परिवार की आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण स्वजन को उसकी शादी की चिंता उन्हें सताने लगी। जब इस बात की जानकारी दोनों ब्लॉकों की नाम-जाम समिति की महिला सेवादारों को लगी तो उन्होंने शादी में सहयोग करने का निर्णय लिया। जब सेवादार बहनें आर्थिक सहयोग के लिए नवदीप कौर के घर पहुंचे तो स्वजन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और स्वजन खुशी के आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here