हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में ब्व...

    हिसार में ब्वायज़ पीजी में लगी आग

    Fire at Boys PG sachkahoon

    हिसार l हरियाणा के हिसार शहर में रविवार को एक ब्वायज़ पीजी में आग (Fire at Boys PG) लग गई हालांकि दुर्घटना में किसीके हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार रामपुरा मोहल्ला गली नं. 1 में स्थित गंगा ब्वायज पीजी में गैस सिलेंडर के पाइप में संभवत: गैस लीकेज के कारण आग लग गई।

    उस समय रसोइया पूड़ियां तल रहा था। आग लगते ही रसोईघर से वह घबराकर बाहर आ गया। पीजी के मालिक हितेश सोनी के अनुसार सभी 22 लड़के भी सुरक्षित बाहर आ गये। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग (Fire at Boys PG) पर काबू पाया। सोनी के अनुसार आग में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here