हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Gurugram: गुर...

    Gurugram: गुरुग्राम में बसई चौक पर झोंपड़ियों में लगी भीषण आग, 200 से अधिक झोंपड़ियां जलकर हुई राख

    Morena News
    Morena Fire News: सांकेतिक फोटो

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Fire: शनिवार की सुबह छह बजे यहां बसई चौक के पास झोंपड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करीब 200 झोंपड़ियों में फैल गई। इनमें रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। उनका सारा सामान आग से जलकर राख हो गया। फायर अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार बसई चौक के पास करीब 200 झोंपड़ियां बनी हुई हैं। इनमें काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। उन्होंने झोंपड़ियों के अंदर ही कपड़े की दुकानें भी बना रखी हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे इन झोंपड़ियों में अचानक आग लग गई। जब तक लोग संभल पाते, आगे सभी झोंपड़ियों में फैल गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

    सूचना पाकर विभिन्न दमकल केंद्रों से गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। एक के बाद एक गई गाड़ियों से पानी की बौछारें डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। इस आग में लोगों का सारा घरेलू सामान और उनके द्वारा बेचे जाने वाले कपड़े भी जलकर राख हो गए। अपनी मेहनत, मजदूरी का सामान जलते देख महिलाएं, बच्चे बिलखते नजर आए। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Agriculture News: परंपरागत खेती को छोड़ मशरूम उगाकर लखपति बना प्रहलाद सिंह