हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: धांगड़ र...

    Fire: धांगड़ रोड हाईवे पर ऑयल कंटेनर के केबिन में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

    Fatehabad News
    सांकेतिक फोटो

    फतेहाबाद पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    • केबिन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाल दिया। धांगड़ रोड हाईवे पर खड़े एक ऑयल कंटेनर के केबिन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई, जिससे स्थिति अत्यंत संवेदनशील हो गई थी। यदि आग केबिन से आगे फैलती, तो आॅयल कंटेनर होने के कारण गंभीर हादसा हो सकता था। Fatehabad News

    घटना की सूचना मिलते ही ईआरवी 226 (सदर फतेहाबाद) को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। ईआरवी में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र, मुख्य सिपाही मक्खनलाल तथा एसपीओ अजीत ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का आकलन किया और तत्परता के साथ राहत कार्य शुरू किया।

    पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी पर हटाया तथा हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। इसके उपरांत उपलब्ध संसाधनों और सूझबूझ का प्रयोग करते हुए केबिन में लगी आग पर तुरंत काबू पाया गया, जिससे आग को कंटेनर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। पुलिस की समयबद्ध और साहसिक कार्रवाई के कारण न केवल एक बड़ा हादसा टल गया, बल्कि जन-धन की संभावित भारी क्षति से भी बचाव संभव हो सका। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेकर यातायात को शीघ्र सामान्य कर दिया गया। फतेहाबाद पुलिस की इस सराहनीय पहल से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आपात परिस्थितियों में भी आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार सप्लाई मामले में राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार