हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हिसार के बाद ...

    हिसार के बाद अब गुरूग्राम की एक दुकान में लगी भंयकर आग, लाखों का नुक्सान

    गुरूग्राम (संजय मेहरा)। आज कल हर रोज आगजनी की घटना सामने आ रही है। कल हिसार के राम चाट भंडारे में आग लगी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं आज गुरूग्राम में बुधवार सुबह एक पान शॉप में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी की उसने साथ लगी एक स्वीट्स और पीछे बनी आॅप्टिकल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी के शिकार हुए दुकानदारों ने बताया कि आग से लाखों का नुक्सान हो गया है। गौरतलब हैं कि जैसी गर्मी बढ़नी शुरू हो गई वैसे ही आगजनी की घटना सामने आ रही है। पिछले वर्ष भी ऐसी घटना देखने को मिली थी।

    सिलेंडरों के बलास्ट से दहला हिसार, एक की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here