हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ आग लगने के का...

    आग लगने के कारण लाखों का सामाना हुआ स्वाहा

    (Shot Circuit)

    एसी के शॉट सर्किट के कारण लगी आग (Shot Circuit)

    • बैंक कॉलोनी में लगी आग

    • आग लगने के कारण घर का फर्श भी फटा

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार दोपहर बाद बैंक कॉलोनी में एसी के शॉट (Shot Circuit) सर्किट से एक मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी अग्निशमन केंद्र को दी गई। दमकल तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना वार्ड नम्बर 10-11 के बीच कुम्हारों वाली गली में एक मकान में हुई। जिस समय एसी में शॉट सर्किट हुआ, उस समय घर में 13 वर्षीय गौतम भी सो रहा था।

    आग इतनी भयानक थी कि फर्श भी फट गए

    • घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ौस के लोग इक्ट्ठे हुए
    • और उन्होंने बच्चे को सुरक्षित घर से बाहर निकालकर सराहनीय कार्य किया।
    • आग लगने का कारण घर में लगा डबल बैड, तीन मोबाईल, एक एलईडी जल गए

     इतना ही नहीं आग इतनी भयानक थी कि फर्श भी फट गए। मकान मालिक प्रदीप सिंह ने  बताया कि उसने सात-आठ माह पहले ही एसी खरीदा था। गनीमत यह है कि बच्चा गौतम सुरक्षित बच गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण करीब दो लाख रूपये का नुकसान हुआ हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।