हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बीज गोदाम में...

    बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

    Etawah News
    Etawah News: बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

    इटावा (एजेंसी)। Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कोतवाली इलाके के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित एक बीज और दवा गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी सनत पटेल ने शनिवार को यहां बताया कि तड़के करीब 4 बजे के आसपास दमकल विभाग को जानकारी मिली कि बस स्टैंड के पास स्थित बीज गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की ओर से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की विभीषिका इतनी व्यापक थी कि आग बुझाने के लिए करीब 20 से अधिक फायर टेंडर का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। Etawah News

    सबसे बड़ी बात यह है कि बीज गोदाम के ऊपरी हिस्से पर बीज गोदाम मालिक का 9 सदस्य परिवार भी रहता है, जो कहीं ना कहीं आग की चपेट में आ गया था, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए। वहीं गोदाम में लगी भीषण आग के बारे में दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि बीज गोदाम में शॉर्ट सर्किट की चलते आग लगी।

    देहाती बीज गोदाम के मालिक सतीश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके गोदाम में न केवल बड़ी तादात में विभिन्न प्रकार के बीज रखे हुए थे बल्कि फसलों में इस्तेमाल करने वाली दवाइयां भी थी, जो भीषण आग की चपेट में आने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गई। उन्होंने बताया है कि आज सुबह तकरीबन 4 बजे अचानक से कुछ आग की लपटे और धुंआ दिखाई दिया। जब तक हम लोग कुछ कर पाते तब तक आग में विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते-देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर राख के देर में तब्दील हो गया तो वही जरूरी कागजात भी आग लगने के बाद जल गए। इसमें तकरीबन एक करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। Etawah News

    यह भी पढ़ें:– Jammu Kashmir Encounter: अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो संदिग्ध आतंकवादी ढेर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here