हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश भदानी गांव मे...

    भदानी गांव में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

    Firing

      शादी से दोस्तों के साथ लौटते वक्त हुई वारदात  (Firing)

    • रेलवे में गु्रप डी कर्मी था विक्रम

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर में अपराधी एक बार फिर से (Firing) बेखौफ हो गए हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने पास के ही गाँव भदानी में एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक रेलवे में गु्रप ‘डी’ कर्मी था और उसकी पोस्टिंग यमुनानगर में थी। जानकारी के अनुसार अनुसार विक्रम (25) पुत्र बलराज रेलवे में ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी था और खेती बाड़ी के काम के लिए नौकरी से छुट्टी लेकर गाँव आया हुआ था।

    बीती शाम वह अपने दोस्तों के साथ गाँव कासनी में शादी समारोह में गया था

    • शादी से वापिस आने पर भदानी गाँव में घुसते ही अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
    • मृतक विक्रम का शव खून से लथपथ हालत में वीरवार की सुबह पानी की डिग्गी के पास मिला।
    • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर
    • प्रमाण जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया।
    • पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
    • वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    -भदानी गाँव की पानी की टंकी के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद व कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
                                                                                    -साधुराम, जांच अधिकारी झज्जर सदर पुलिस स्टेशन

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।