हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश एक दम फिट व औ...

    एक दम फिट व और ज्यादा सुंदर नजर आते हैं Saint Dr. MSG

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। सालों बाद पूज्य गुरू जी को लाइव देखने के बाद साध-संगत की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लोग अपनी अपनी भाषा में पूज्य गुरू जी का धन्यवाद कर रहे हैं तथा अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पूज्य गुरू जी के यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम सहित वीडियोज पर लाखों लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। वहीं पूज्य गुरू जी ने भी अपनी एक वीडियो में जिक्र किया कि वे कमेंट्स को पढ़ते हैं और सबकी हाजिरी लगाते हैं। पूज्य गुरू जी पहले से भी ज्यादा एक दम फिर और ज्यादा सुंदर नजर आते हैं। साध-संगत अपने सतगुरू का दर्श-दीदार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। पता नहीं होता कि पूज्य गुरू जी किस प्लेटफार्म पर आकर दर्शन दे।

    पूज्य गुरु जी के आगमन पर साध-संगत ने मनाई खुशी

    • निकाली जागो, हर दिन को त्यौहार की तरह मना रही साध-संगत

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में ाधारने व रोजाना लाइव दर्शन देने की खुशी साध-संगत निरंतर अलग-अलग तरीकों से मना रही है। गत दिवस इसी खुशी के अवसर पर ऐलनाबाद की साध-संगत की ओर से स्पेशल नामचर्चा का आयोजन 15 मेंबर अमरजीत इन्सां के घर किया। जिसमें काफी संख्या में साध-संगत ने नाचगाकर भाग लिया। नामचर्चा की शुरूआत भंगीदास द्वारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने सुन्दर-सुन्दर भजन गाकर खुशियां मनाई। बाद में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। वहीं नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में महिला श्रद्धालुओं की ओर से जागो निकाली गई और बोलियां डालकर अपनी खुशी जाहिर की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here