हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हत्या मामले म...

    हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, बाईक व तेजधार हथियार बरामद

    Patiala News
    Patiala News: गिरफ्तार आरोपियों संबंधी जानकारी देते एसएसपी डॉ. नानक सिंह।

    पुलिस ने 24 घंटों में काबू किए आरोपी, करन की चाकू मारकर की थी हत्या

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala Police: पटियाला पुलिस ने बीते दिनों एक युवक की चाकू मार कर की गई हत्या मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाई गई दो बाईक, तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डॉ. नानक सिंह ने बताया कि आदर्श नगर में मृतक करन आयु 23 साल पुत्र ओम प्रकाश निवासी बाबू सिंह कॉलोनी अपने दोस्त विसाल कुमार के साथ बाईक पर घर आ रहा था तो रास्ते में अंशवेद उर्फ सुच्चा अंश ने अपने और साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी थी। Patiala News

    इस संबंधी पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर रेड की गई। इस दौरान युवराज सिंह युवी पुत्र भुपिन्द्र सिंह निवासी गांव कालवा पटियाला व अमनमीत सिंह अमन पुत्र जसमीत सिंह को काबू किया है और आरोपी अंशवेद पुत्र अशोक कुमार निवासी हाजीमाजरा थाना पस्याणा, तरूनकारपाल सिंह निवासी गुरू नानक नगर पटियाला व जुवेनायल को भी काबू किया। इनसे वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाईक व 2 तेजधार हथियार (छूरे) बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक करन और गिरफ्तार अंशवेद उर्फ सुच्चा का आपसी रंजीश लेकर पिछले

    कुछ समय से आपस में झगड़ा चलता आ रहा था, जिसके चलते ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बहादुरगढ़ कस्बा से एक राहगीर से तेजधार हथियारों के बल पर उसकी बाईक छीनी व फिर अपने साथियों के साथ मिलकद इस घटना को अंजाम दिया। काबू किए आरोपियों के विरुद्ध पहले भी इरादतन कत्ल और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अंशवेद उर्फ सुच्चा अंश के खिलाफ इरादतन कत्ल और सनैचिंग लूटपाट के 2 मामले, तरूणकार पाल सिंह और अमनमीत सिंह उर्फ अमन के खिलाफ एक-एक इरादतन कत्ल का मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here