हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस की छापे...

    पुलिस की छापेमारी में गैंग के पांच युवक गिरफ्तार

    Accused, Arrested, Police Raid, Cartridges, Haryana

    हांसी (सच कहूँ न्यूज)। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे पांच युवकों को सीआईए स्टाफ की टीम ने हांसी में दो विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवकों को कब्जे से 315 बोर व 32 बोर के पिस्तौल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए पांचों आरोपी एक गैंग से जुड़े हुए है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस पर पुलिस ने दो विभिन्न जगहों पर छापा मार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    पिस्तौल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद

    सीआईए स्टाफ की टीम ने संजय के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप छापा मार अभियान चलाते हुए कृष्ण उर्फ मुरारी को 315 बोर के पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। कृष्ण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने लक्ष्मण चौतरा निवासी दीपक से यह पिस्तौल लिया था।

    इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी रेड सीआईए की टीम ने काली देवी चौक के समीप भिवानी रोड़ पर की। जहां से एएसआई मोहन कुमार व कुलदीप की टीम ने रामपुरा निवासी पंकज को 32 बोर के पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।