हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान म...

    अफगानिस्तान में घर की छत गिरने से पांच मरे

    Roof Collapse

    Roof Collapse | गंभीर रूप से घायलों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती किया

    जलालाबाद (एजेंसी)। अफगानिस्तान के पूर्वी नानगरहार प्रांत में घर की छत गिरने से एक महिला और उसके चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गए। स्थानीय सरकार के प्रवक्ता अताहुल्लह खोगयानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री खोगयानी ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना रविवार शाम को कोट जिले के जुई इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश के कारण घर की छत बहुत गीली हो गयी थी और यह दुखद घटना घटी।

    • अफगानिस्तान में अधिकतर घरों की छत गिरने की घटना अक्सर होती रहती है।
    • यहां अधिकांश घर और दुकानें मिट्टी और लकड़ियों की खपच्चियों से बनाए जाते है।
    • जिससे भारी बारिश होने से छत गिर जाती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।