हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना स्नान क...

    यमुना स्नान के दौरान डूबे पांच दोस्त, एक की मौत

    Kairana News
    Kairana News : यमुना स्नान के दौरान डूबे पांच दोस्त, एक की मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कैराना में स्नान के लिए आये पांच युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। जबकि शेष चार युवकों को सकुशल बचा लिया गया। पांचों युवक हरियाणा के एक ही गांव के बताए गए है। Kairana News

    विगत मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे हरियाणा के ऊझा निवासी सत्यवान का 19 वर्षीय पुत्र निशांत गांव के ही अपने चार दोस्तों के साथ में यमुना स्नान के लिए आया था। इसी दौरान पांचों युवक यमुना में स्नान करने लगे। बताया गया है कि नहाते वक्त पांचों युवक यमुना के गहरे पानी में डूबने लगे। इनमें से चार युवक तो किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन निशांत यमुना के गहरे पानी में समा गया। सूचना पर यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना देकर प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। Kairana News

    देर शाम करीब सात बजे युवक का शव यमुना से बरामद हो गया। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक युवक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है, जो गांव में बाइक आदि ठीक करने का कार्य किया करता था। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चोरी का सामान व नकदी बरामद, दो आरोपी दबोचे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here