हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खाते में आए 2100 रु.! चेक करें अपना खाता

    Haryana
    Haryana: हरियाणा के 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खाते में आए 2100 रु.! चेक करें अपना खाता

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित यह योजना महिलाओं के जीवन में एक नई आर्थिक स्थिरता और सम्मान की भावना लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खाते में पैसे भेज दिए गए हैं। Haryana

    योजना की प्रमुख बातें

    • वित्त वर्ष 202-26 के बजट में इस योजना के लिए लगभग 5,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
    • योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    • इसका क्रियान्वयन 25 सितंबर 2025 से आरंभ किया जाना प्रस्तावित है।
    • यह योजना हरियाणा की लाखों महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी और उन्हें समाज में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगी।

    योजना का उद्देश्य | Haryana

    लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त करना है। इसके तहत महिलाओं को घरेलू स्तर पर आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम बनाना। समाज में मौजूद आर्थिक और सामाजिक असमानताओं को कम करना। कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख या उससे कम है।

    पात्रता एवं प्रमुख शर्तें

    • आयु सीमा: 23 से 60 वर्ष तक की विवाहित या अविवाहित महिलाएं।
    • आय सीमा: वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख तक।
    • यदि कोई महिला पहले से किसी अन्य योजना से 2,100 से अधिक की मासिक सहायता प्राप्त कर रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
    • आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।