हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना के छह सौ से अधिक नये मामलों के साथ पांच मरीजों की मौत

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज सुबह छह सौ से अधिक मामले सामने आये तथा इसके पांच और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह कोरोना के 612 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68 हजार 566 पहुंच गई तथा कोरोना के पांच और मरीजों की मृत्यु होने से इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 938 हो गया।

    नये मामलों में सर्वाधिक 167 मामले राजधानी जयपुर में सामने आये। इसी तरह जोधपुर 140, अजमेर 80, भरतपुर 78, नागौर 45, बांसवाड़ा 26, हनुमानगढ़ 25, राजसमंद 24, झुंझुनूं 18 एवं बाड़मेर नौ कोरोना के नये मामले सामने आये। इससे जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8482 पहुंच गई। इसी तरह जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 10 हजार 137 हो गई जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। राज्य में कोरोना की जांच के लिए अब तक 20 लाख 62 हजार 109 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 19 लाख 90 हजार 256 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। प्रदेश में अब तक 52 हजार 721 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब 14 हजार 907 एक्टिव मामले हैं।

    अजमेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन हजार के पार

    राजस्थान के अजमेर जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के पचास से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन हजार को पार गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. के. सोनी के अनुसार जिले 53 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3550 पहुंच गई। नये मामलों में पुष्कर तिलोनिया के अलावा अधिकांशतः अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े है। इन क्षेत्रों में पुलिस लाइन, वैशाली नगर, अजयनगर, पंचशील, गुलाबबाड़ी, पसंद नगर कोटड़ा, जौन्सगंज, चंद्रवरदाई नगर के क्षेत्र शामिल हैं। डा सोनी ने बताया कि नये मामलों में हाडारानी बटालियन का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिले में अब तक करीब 80 हजार लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। हालांकि जिले में अब तक 2849 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।