हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ज्यादा सुमिरन...

    ज्यादा सुमिरन करने वाले  प्रेमियों को किया सम्मानित

    Honored

    पक्कासहारणा, सच कहूँ न्यूज। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह को समर्पित ब्लॉक पक्कासहारणा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा पक्कासहारणा में विष्णुदत शर्मा इन्सां के निवास पर आज वीरवार को बड़े ही धूमधाम से आयोजित की गई। इसी दौरान ब्लॉक पक्कासहारणा में सबसे ज्यादा सुमिरन करने वाले पांच सेवादारों को ब्लॉक की तरफ से प्रेमनिशानी देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व ब्लॉक भंगीदास सुखनाम इन्सां ने पावन अवतार माह की बधाई देते हुए नारा लगाकर नामचर्चा का आगाज किया।

    प्रेमी गुरचरण सिंह इन्सां ने विनती का शब्द बोला। वहीं कविराजों जग्गा सिंह इन्सां, पालसिंह इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, सुनील इन्सां, गुरदर्शन सिंह इन्सां आदि कविराजों ने पवित्र ग्रन्थों में से गुरूयश गाया। प्रेमी दर्शन सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रन्थ में से व्याख्या पढ़कर सुनायी। तत्पश्चात 10 मिनट का सुमिरन कर कुल मालिक के चरणों में अरदास की गई। इस नामचर्चा में 15 मैम्बर कमेटी, सुजान बहनों, नौजवान समिति सहित पूरे ब्लॉक से काफी साध-संगत ने शिरकत की।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।