हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शकरपुर इलाके ...

    शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच आतंकवादी गिरफ्तार

    Five terrorists arrested after encounter in Shakarpur area

    नयी दिल्ली l दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने यहां मुठभेड़ के बाद पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार (Five Terrorists Arrested) किया है जिनमें दो पंजाब और तीन कश्मीर के हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से मुठभेड़ के बाद पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियारों के अलावा अन्य संदिग्ध सामाग्री जब्त की गई है। दो आतंकवादी पंजाब और तीन कश्मीर के हैं।

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग किस आतंकवादी संगठन से संबंध रखते हैं, अभी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। ऐसी आशंका है कि आतंकवादी राजधानी में किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे लेकिन समय रहते सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।